फोन पर आई मनहूस खबर बाप को रूला गई…

News Ranchi Mail
0

                                                                                  


रांची :”घर की माली हालत बहुत बढ़िया नहीं थी। बेटी जवान होते जा रही थी। घर की चिंता बेटी को सताते रहती थी। वह कमाने के इरादे से दिल्ली चली गई। दिल्ली में वह लोगों के घरों में नौकरानी का काम कर किसी तरह अपना गुजारा कर रही थी। करीब एक माह पहले ही दिल्ली से अपने गांव लौटी थी। फोन चलाते-चलाते किसी लड़के से उसकी दोस्ती हो गई। अक्सर उसे फोन पर लगा देख जब पूछा तो वह बताई कि गुमला में रहनेवाला बादल से बात होती है। वह पुनः बीते 27 नवम्बर को दिल्ली जाने के लिये घर से निकली थी। मैं नहीं जानता कि उसका नाम बादल ही है या फिर कोई और नाम है, बेटी ने बादल नाम ही बताया था और उसका फोटो दिखाई थी। कुछ दिन पहले फोन पर ही दोनों में कहासुनी हो गई थी। उन्हें नहीं पता बेटी गुमला तक कैसे पहुंची, पर दावा है कि उसका कथित प्रेमी बादल ही बलात्कार करने के बाद उसकी बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया। उसे फांसी पर लटका देना चाहिये।” यह इल्जाम है जुनुल कंडुलना का। इनके बेटी की सिर कटी लाश बीते मंगलवार को गुमला के सदर थाना क्षेत्र के एक कुएं से मिली थी। यह कुआं एक स्कूल परिसर में है। मौके पर मिले बैग से मिले आधार कार्ड की वजह से उसकी पहचान हो गई। अर्चना नाम की यह लड़की खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में रहती थी। बेटी की लाश मिलने की खबर मिलते ही उसके पिता जुनुल कंडुलना और गांव के प्रधान नेली डाहनगा गुमला पहुंचे। आठवीं कक्षा पास अर्चना की हत्या से उसके घर से कोहराम मच गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !