हजारीबाग 25 से 30 हाथियों के झुंड ने हजारीबाग में सब तहस-नहस कर दिया। उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। जिले के बड़कागांव के गोंदलपुरा में बीती रात हाथियों का यह झुंड घुस आया। हाथियों ने खलिहान में रखे धान को चट कर दिया। वहीं खेत में रखी फसलों को रौंद डाला। वहीं कई घरों में भी तोड़-फोड़ की। इस दौरान किसान और वनकर्मी हाथियों के झुंड को भगाने में हांफते नजर आये। हाथियों का यह झुंड चरही के जंगलों से होते हुए गोंदलपुरा पहुंचा था। हाथियों के डर से गांववालों की पूरी रात खौफ में कटी। किसानों का कहना था कि पहले ही बढ़ता पाला फसलों को नुकसान कर रहा है। इस पर यह हाथियों का कहर। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों से दूर रहने की अपील की है।