रांची----राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शख्स को धरा है। गिरफ्तार शख्स का नाम मो आसिफ अंसारी बताया गया। वह रांची के डोरंडा के हाथीखाना का रहनेवाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा के साथ 8MM KF का जिंदा कारतूस और ब्लू रंग की स्कूटी(JH01ET7907) बरामद की है। रांची के सिटी SP राजकुमार मेहता ने मीडिया को बताया कि उन्हें बीती शाम सूचना मिली थी कि एक शख्स अवैध हथियार के साथ नीली रंग की स्कूटी पर लोअरबाजार थाना क्षेत्र में घूम रहा है। जिसके बाद छापामारी टीम का गठन हुआ। SI शशि शेखर पाण्डेय ने नगर निगम पानी की टंकी के पास से उक्त युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हथियार बेचने के मकसद से घूम रहा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।