झारखंड में बरस सकते है झमाझम बादल, बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम अपडेट

News Ranchi Mail
0

                                                                              


 रांचीः ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. जिसका असर लोगों पर सीधा दिखने लगा है. लोगों को ठंड से बचने के लिए अब आग का सहारा लेना पड़ रहा है. आग ही के वजह से लोगों को थोड़ी गर्मी सा महसूस हो रहा है. वहीं आज  मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए है. जिससे ठंड से ठिठुरन और ज्यादा बढ़ेगी. 

12 जिलों में बारिश होने की संभावना 
झारखंड मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी. इसी के चलते मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को तेज गर्जन के साथ वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही साथ कोहरा भी छाया रहेगा. बता दें कि झारखंड मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. 

6 जनवरी तक बारिश के आसार 

वहीं आने वाली 5 और 6 जनवरी को झारखंड के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में बारिश होने की ज्यादा संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इन जिलों में रांची, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी और रामगढ़ शामिल है. इसी के साथ 7 जनवरी को कोहरा ज्यादा छाए रहने की आशंका है. बारिश होने से ठंड में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.   

पूरा दिन छाए रहेंगे बादल बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, आज 4 जनवरी की सुबह से ही कोहरा या धुंध और आंशिक बादल पूरा दिन छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. जिसके वजह से लोगों को ठंड ज्यादा महसूस होगी. वहीं बीते दिन रांची में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !