तेंदुए की खाल, 2 हिरण की सींग समेत 8 शिकारी गिरफ्तार, एक सेना का जवान भी शामिल

News Ranchi Mail
0

                                                                        


 झारखंड के जमशेदपुर में वन विभाग के कर्मियों ने झारखंड के कई हिस्सों से एक सैन्यकर्मी समेत 8 शिकारियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से जानवरों के अंग बरामद किए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने 29 अगस्त, 2024 दिन बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. 

छापेमारी के दौरान शिकारियों को गिरफ्तार किया गया

जमशेदपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) सबा आलम अंसारी ने बताया कि पिछले पखवाड़े जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और पलामू जिलों में की गई छापेमारी के दौरान शिकारियों को गिरफ्तार किया गया. 

अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना का एक हवलदार भी शामिल

डीएफओ ने बताया कि बरामद सामान में एक तेंदुए की खाल और दो हिरण के सींग शामिल हैं. अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना का एक हवलदार भी शामिल है. 

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

डीएफओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !