विश्वा संजीवनी ट्रस्ट के डायरेक्टर सह प्राकृतिक थेरेपी ट्रेनर एवं बी.एस.टी.नेचर क्योर अस्पताल रांची के प्रबंध निदेशक आयुर्वेदाचार्य डाक्टर बी.के.सिंह ने अपने कनिष्ठ सुपुत्र राजवीर सिंह चौहान का द्वितीय वर्षगांठ रांची के पिस्कानगड़ी स्थित आदर्शहोम वृद्धाश्रम में वृद्धाश्रम के बुजुर्ग माता पिता के बीच केक काटकर धुमधाम से मनाया साथ ही आश्रम के वृद्धजनों के साथ मिलजुलकर एक साथ पौष्टिक भोजन भी ग्रहण किए और खुशियां भी मनाए।आश्रम के सभी लोग काफी खुशियां महसूस करते हुए बाबू राजवीर सिंह चौहान के लंबी उम्र,स्वास्थ्य लाभ,उज्ज्वल भविष्य और हमेशा मुस्कुराते रहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉक्टर बी.के.सिंह ने अपने मित्रगणों एवं अन्य सभी लोगों से आग्रह किया सभी लोग अपने बच्चों का जन्मदिन,अपना जन्म दिन, अपना शादी सालगिरह निकटवर्ती वृद्धाश्रम व अनाथालय में हीं मनावें,और आश्रम के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएं साथ ही सुरक्षित जगहों पर पौधारोपण भी करें।इस उत्सव कार्यक्रम मे मुख्यरूप से छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,उपाध्यक्ष डॉ.अनुज कुमार पटेल, ट्रस्ट के अध्यक्ष सानिया सिंह चौहान एवं अन्य मित्रगण मौजूद थे।