माओवादी के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने दो एके 47 हथियार के साथ किया गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                                                               


  

 लातेहार पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय क्रियावादी सदस्य को मनिका थाना क्षेत्र दुनंदू चौकियां से गिरफ्तार किया गया।उक्त जानकारी सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दी है।उन्होंने बताया कि करमाही क्षेत्र मे भ्रमण शील एरिया का रेकी कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक मे है।प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक का की गई।बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम के नेतृत्व मे छापेमारी दल गठन कर की गई।गिरफ्तार माओवादी चंद्र देव सिंह  पिता लखन सिंह ग्राम कुई मणिका शामिल है।एसपी ने बताया कि उसके पास से दो फोल्ड बट सीलिंग लगा हुआ एके 47 राइफल,चार एके 47 का मैगजीन ,91 चक्र जिंदा गोली 7.62 mm का,दो प्लास्टिक के लाल रंग का बोतल मे राइफल सफाई मे उपयोग होनेवाला तेल,तीन पॉकेट डायरी,एक काला रंग का पाउच एक काला रंग का प्लास्टिक समेत अन्य सामग्री बरामद किया गया।एसपी ने बताया कि उक्त अभियुक्त पर जिले के विभिन्न थाना मे कई मामले दर्ज है।छापेमारी में मणिका थाना प्रभारी शशि कुमार छिपादोहर थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !