झारखंड के राज्यपाल ने लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा से अस्पताल में मुलाकात की, जाना कुशलक्षेम

News Ranchi Mail
0

                                                                        


 रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के एक अस्पताल में भर्ती लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा से बृहस्पतिवार को मुलाकात की. आठ बार सांसद रहे मुंडा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज  मैंने रांची के भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री करिया मुंडा से मुलाकात की और वहां मौजूद चिकित्सकों से उनके इलाज के बारे में जानकारी ली. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी अस्पताल में उनसे मुलाकात की. उन्होंने कहा, “मैंने लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और हमारे अभिभावक आदरणीय करिया मुंडा जी से मुलाकात की. मैंने उनका हालचाल पूछा। मैंने अस्पताल प्रबंधन से उनके बेहतर इलाज के लिए कहा. मैं ईश्वर से करिया जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उनकी (करिया मुंडा की) हालत स्थिर है. करिया मुंडा के बेटे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगरनाथ मुंडा ने बताया कि पूर्व कोयला मंत्री ने सर्दी के बीच तबीयत खराब होने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी. मुंडा (88) अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री ने भी अस्पताल में जाकर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !