झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इतने पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें डिटेल

News Ranchi Mail
0

                                                                             


झारखंड कर्मचारी चयन आयोय यानी जेएसएससी (JSSC) द्वारा वैज्ञानिक सहायक के पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबकि, कुल 23 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 02 मई 2025 से शुरू होने वाली है. इन पदों के लिए अप्लाई् करने वाले इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं. जहां से इन नियुक्तियों ऑनलाइन आवेदन दिया जा सकेगा. इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होना होगा. इसमें क्वालीफाई करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

दरअसल, जेएसएससी यानी झारखंड कर्मचारी आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, वैज्ञानिक सहायक के पदों पर भर्ती के लिए वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 ली जाएगी. जानकारी के मुताबिक, यह नियुक्ति राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची में आयोजित होगी. बताया जा रहा है कि नियमित रिक्ति के 14 और बैकलॉग नियुक्ति के 9 पद को मिलाकर कुल 23 पदों पर भर्ती की जाएगी. रेग्यूलर वैकेंसी की बात करें तो फिजिक्स, जनरल केमिस्ट्री, विष विज्ञान, सीरम विज्ञान, डीएनए और साइबर फॉरेंसिक में वैज्ञानिक सहायकों के पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

भर्ती से जुड़ी अहम तिथियां
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती से जुड़ी अहम तिथियों की बात करें तो, 04 अप्रैल, 2025 को भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया. 02 मई, 2025 को भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके बाद 02 जून, 2025 का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख होगी. 04 जून, 2025 को झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !