'ठीक 10 से 15 दिन बाद...', केरल के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा मॉनसून!

News Ranchi Mail
0

                                                                           


झारखंड में इस साल मॉनसून समय से पहले आने की संभावना है. केरल में मॉनसून आने के झारखंड में इसका प्रवेश होता है. वहीं, मौसम विभाग की माने तो मॉनसून इस साल उम्मीद है कि समय से पहले केरल में आएगा. 27 से आगे पीछे मॉनसून केरला में आने की संभावना है. उसके ठीक 10 से 15 दिन बाद झारखंड में भी मानसून आने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद कहना है कि झारखंड में पाकुड़ के रास्ते मॉनसून का प्रवेश होता है. हो सकता है कि केरल में अगले चार-पांच दिनों में मानसून की स्थिति बन जाए झारखंड के लिए भी यह सकारात्मक है.

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि राज्य के डालटनगंज में अधिकतम टेंपरेचर सामान्य से 8.3 डिग्री कम हो गया है. झारखंड की राजधानी रांची में सामान्य से 6 डिग्री तापमान कम हो गया है. वहीं, जमशेदपुर का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम हो गया. चाईबासा का सामान्य से 4 डिग्री सेंटीग्रेड कम हो गया है. साथ ही बोकारो का सामान्य से 4.3 डिग्री कम हो गया है.

वहीं, झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ ठनका गिरने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !