पहली बार झारखंड की धरती पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, बोले- 'प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत'

News Ranchi Mail
0

                                                                            


झारखंड की धरती पर पहली बार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 मई को पहुंचे. सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पहुंचे. वहीं, उनके साथ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी मौजूद रहे. संजय सेठ के आवास पर कई सामाजिक संगठनों के साथ उन्होंने मुलाकात भी की. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि झारखंड का जनजातीय संस्कृति के साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है. आने वाले समय में झारखंड के विकास के साथ देश का विकास होना है. यहां के जनजाति समुदाय को भगवान बिरसा मुंडा के धरती का विकास होगा. भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर बड़े उत्साह के साथ पूरे विश्व को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़े सभी जनजाति समूह को प्रेरणा मिलती है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि पहली बार लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला रांची आए. भारतीय लोकतंत्र सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकसभा अध्यक्ष का आना हमारे लिए गौरव का विषय है. कल 150 से ऊपर संस्थाओं ने स्वागत किया और उनके आने से लोकतंत्र और भी मजबूत हुआ.

'भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष हमें प्रेरित करता रहेगा'
दो दिवसीय दौरे पर रविवार को झारखंड आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान का स्मरण किया. वह रांची की पुरानी जेल स्थित उस कक्ष में भी गए, जहां स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिरसा मुंडा को अंग्रेजी हुकूमत ने कैद रखा था.

जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. वहां से शाम में रांची लौटने के बाद वे रांची में विभिन्न नागरिक समूहों की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे. विभिन्न समारोहों में शामिल होने के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन सोमवार को वापस दिल्ली रवाना होंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !