बचके रहिए! झारखंड में बारिश के मौसम में बरसेगी आसमान से आग! अलर्ट जारी

News Ranchi Mail
0

                                                                           


 

झारखंड में मौसम हर पल अपना मिजाज बदल रहा है. बारिश का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन गर्मी से लोगों के राहत नहीं मिल रही है. वहीं, राज्य की राजधानी रांची में मौसम एक बार फिर से शुष्क होने जा रहा है और लोगों को दोबारा से गर्मी का एहसास होगा. मौसम विभाग की माने तो रांची समेत कई जिलों में 4 जून यानी आज से मौसम का मिजाज बदलेगा और तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने जा रही है.

मौसम विभाग ने बताया कि इस वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होने जा रहा है. हालांकि, अभी भी राज्य 5 से 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है उसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया. वहीं, अब मानसून के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 15 जून तक झारखंड में मानसून प्रवेश करने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून के आने का इंतजार अभी और लंबा हो खींच सकता है. वहीं, अगले 5 दिनों तक झारखंड के कई स्थानों पर बारिश होने की पूरी संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है. विभाग के अनुसार, ठनका के साथ हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

बता दें कि 2 जून, 2025 दिन सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम टेंपरेचर 36 डिग्री सेल्सियस था. वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था. राज्य में सबसे गर्म डाल्टेनगंज रहा था. सबसे अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सबसे अधिक बोकारो का रिकॉर्ड किया गया था.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !