झारखंड में इस बार भीषण ठंड पड़ रही है. हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी ने जन जीवन पर बुरा असर डाला है. आलम ऐसा है कि ठंड से बचने के लिए लोग सुबह से लेकर देर रात का हीटर या फिर अलाव का सहारा ले रहे हैं. गुमला जिले में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, अन्य जिलों का हाल भी कुछ ऐसा ही है. रांची मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड से सावधान रहने की चेतावनी जारी किया है.
बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन
झारखंड में बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन का एहसास हो रहा है. राजधानी के 7 जिलों में आज (10 जनवरी) शीतलहर को ऑरेंज अलर्ट जारी है. इनमें पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, गढ़वा, हजारीबाग और गुमला शामिल है. वही, मौसम विभाग ने 6 जिलों में शीतलहर को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा शामिल है.
रांची में AQI का हाल
राजधानी रांची में AQI की बात करें तो खबर लिखे (7:20) जाने तक 344 दर्ज किया गया है, जो कि खतरनाक की श्रेणी में आता है. वर्तमान AQI स्तर खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया है. ऐसे में सभी बाहरी गतिविधियों से बचें, बंद खिड़कियों और दरवाजों के साथ अंदर रहें, एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें, और अपनी सुरक्षा के लिए उच्च गुणवत्ता के मास्क पहनें.
कहां कितना रहेगा तापमान?
रांची- अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
गुमला- अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
हजारीबाग- अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
जमशेदपुर- अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
धनबाद- अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
बोकारो- अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
पलामू- अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
