नवादा जिले से दहेज हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि विवाहिता से मारपीट करके जबरन जहर देकर हत्या कर दी गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिल्की ढिवरी गांव की है. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है. मृतका की पहचान अकबरपुर प्रखंड के बाकसंडा गांव की शोभा देवी के रूप में हुई है. शोभा की शादी फरवरी 2024 में मिल्की ढिवरी गांव के पिंटू कुमार से प्रेम-प्रसंग के बाद दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी.
मृतका के भाई बिट्टू रविदास ने आरोप लगाया है कि शादी के समय 30,000 रुपये दिए गए थे, लेकिन ससुराल पक्ष 1.70 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था. पैसे न देने के कारण शोभा को प्रताड़ित किया जा रहा था और आज पहले उसके साथ मारपीट किया फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई. वहीं, मृतका की सास मीना देवी का कहना है कि उनकी बहू ने खुद जहर खाकर आत्महत्या की है. उन्होंने बहू को प्रताड़ित करने के आरोपों से इनकार किया. मीना देवी के अनुसार, जहर खाने के बाद वे शोभा को अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और फिर परिवार को सूचना दी गई.

घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच सदर अस्पताल में ही विवाद हो गया . डीएसपी राहुल कुमार ने इस पूरे मामले पर कहा कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. शादी के लगभग दो साल बाद भी मृतका की कोई संतान नहीं थी.
उधर पकरीबरावां थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी हत्या के बाद अपना गुनाह छिपाने के लिए खुद सदर अस्पताल में मरीज बनकर भर्ती हो गया था. पुलिस ने उसे सर्जिकल वार्ड से हिरासत में लिया. बता दें कि दो दिन पहले भगवानपुर गांव में बिरजू यादव के 20 वर्षीय इकलौते बेटे सुभाष कुमार की गला घोंटकर हत्या की गई थी. पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर गठित टीम ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. \
पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों और दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में भगवानपुर गांव निवासी सुनील कुमार, दिनेश कुमार और दिनेश यादव शामिल हैं. एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था. इस विवाद के बाद मारपीट भी हुई थी और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी. इसी पुरानी रंजिश के चलते सुभाष की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों ने पूछताछ में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या करने की बात स्वीकार की है.