बेगूसराय जिले से एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है, यहां चार मुस्लिम युवकों पर एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने की कोशिश करने का आरोप लगा है. यह सनसनीखेज घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, 15 साल की नाबालिग लड़की खेत में घास काटने के लिए गई थी. इसी दौरान चार मुस्लिम युवकों ने उसे दबोच लिया और सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का प्रयास किया गया. हालांकि, किशोरी के शोर मचाने के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. ग्रामीणों को आता देखकर चारो दरिंदे मौके से भाग गए.
हसिया दिखाकर इज्जत लूटने की कोशिश
वीरपुर थाने में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना 17 फरवरी की दोपहर की है. पीड़िता गांव से सटे बहियार में घास काटने गई हुई थी. इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन पकड़ लिया. आरोपी उसे खींचकर पास के गेहूं के खेत में ले गए. आरोप है कि हैवानियत की नीयत से आरोपियों ने किशोरी का मुंह बंद कर दिया और हंसिया का भय दिखाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया.
चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीण
पीड़िता ने बताया कि जब आरोपियों ने जोर-जबरदस्ती की कोशिश की, तो उसने अपना बचाव करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे गांव वाले घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख, चारो आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए. पीड़िता का यह भी आरोप है कि भागते समय आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ गाली-गलौज भी की.
वीरपुर पुलिस का एक्शन और गिरफ्तारी
घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ वीरपुर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया. पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
1- मोहम्मद जमानत (निवासी- मैदा बभनगामा)
2- मोहम्मद आफताब (निवासी- मैदा बभनगामा)
3- मोहम्मद मिस्टर (निवासी- मैदा बभनगामा)
4- मोहम्मद इम्तियाज (निवासी- हुसैना, बलिया थाना क्षेत्र)
आगे की कार्रवाई
वीरपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.
