पटना विवि छात्रसंघ चुनाव से पहले कई हॉस्टलों में पुलिस रेड, दारू पार्टी करते 8 छात्र गिरफ्तार!

News Ranchi Mail
0

                                                                        


पटनाः पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव से पहले पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पटना पुलिस ने बुधवार (18 फरवरी) की रात शहर के कई हॉस्टलों में छापेमारी की कार्रवाई की. इस दौरान पटना यूनिवर्सिटी के मिंटो हॉस्टल से 8 छात्रों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सभी छात्र कथित तौर पर नशे की हालत में पाए गए. यह छापेमारी पटना सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई थी. गिरफ्तार छात्रो में से एक का पहले से आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है. इन सभी से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जिन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम साहिल कुमार उर्फ विष्णु, ललित सिद्धार्थ, आयुष कुमार, अतुल कुमार, अरुण कुमार, गुंजन कुमार, मकरध्वज उपाध्याय और रोहित कुमार बताए जा रहे हैं. इनमें साहिल के ऊपर पहले से भी बम कांड में मुकदमा दर्ज है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि सभी छात्र शराब के नशे में थे. गिरफ्तार छात्रों में से एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार एक छात्र का नाम पीरबहोर थाना में दर्ज एक बम कांड मामले से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें विस्फोटक अधिनियम की धाराएं दर्ज हैं

बता दें कि 28 फरवरी को पटना यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ चुनाव होना है. इसी दिन देर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे. आज यानी 19 फरवरी को नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी और कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट 21 फरवरी को जारी की जाएगी. इस चुनाव में मतदान के लिए टोटल 14 बूथ बनाए जाएंगे. हर बूथ पर 6 बैलेट बॉक्स होंगे. 6 पदों के लिए बैलेट बॉक्स पर अलग-अलग रंग का पेपर अलग-अलग पदों के नाम के साथ चिपका होगा. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !