बिहार में मणिपुर जैसा कांडः महज 42 सेकेंड का वायरल वीडियो आपको डरा देगा, सम्राट के दावे भी धराशायी हो गए!

News Ranchi Mail
0

                                                                         


 

 बिहार के डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी से प्रदेश की कानून व्यवस्था संभलती हुई नजर नहीं आ रही है. हाल-फिलहाल में प्रदेश के अंदर महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाओं में काफी इजाफा देखने को मिला है. ताजा मामला सीएम नीतीश कुमार के गृहजिले नालंदा से सामने आया है. यहां कुछ दरिंदों ने एक महिला को पकड़कर उसका रेप करने की कोशिश की. आरोपियों ने महिला को अर्धनग्न करके सड़कों पर घुमाया. इस दौरान भीड़ उसका वीडियो बना रही है. महज 42 सेकेंड का यह वायरल वीडियो काफी डराने वाला है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दरिंदों को पुलिस या कानून कोई डर नहीं है, जबकि महिला काफी डरी-सहमी हुई अपनी जान की भीख मांग रही है.

यह घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं. उसका पति रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र के नासिक में रहता है. वो अपने सास-ससुर के साथ नूरसराय थाना इलाके के एक गांव में रहती है. पीड़िता ने इस घटना को लेकर पुलिस में गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत पत्र में बताया कि बीती 26 मार्च की शाम वह अपने घर से राशन लाने के लिए निकली. राशन लेकर वो घर लौट रही थी, तभी गांव के ही तीन लड़कों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे पकड़ लिया. तीनों ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की.

पीड़िता के अनुसार, उसने किसी तरह खुद को बचा लिया. पीड़िता ने 27 मार्च को थाने में केस किया. केस करने के बाद आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया. 42 सेकेंड के वीडियो को 3 क्लीप में वायरल किया गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. कुछ लड़के एक महिला को गंदे ढंग से पकड़कर ले जा रहे हैं. महिला बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन सभी आरोपी उसे छोड़ने को तैयार नहीं होते. वो अपने साथियों से कहते हैं कि इसका वीडियो बनाओ. इस दौरान महिला को पकड़े आरोपी भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहे हैं. 

वीडियो में दिख रहा है कि आरोपियों के साथ पीछे बड़ी संख्या में लोग चल रहे हैं. वायरल वीडियो प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खोल रहा है. इस वीडियो को लेकर नूरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी लोगों की तलाश जारी है. वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों को धर-पकड़ के लिए भी पुलिस टीमें काम कर रही हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !