बेतिया में नाबालिग के घर छोड़ने पर मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस ने 4 हमलावरों को दबोचा

News Ranchi Mail
0

                                                                              


 बेतिया में असमाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने सामाजिक सौहार्द बरकरार रखते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला बैरिया थाना अंतर्गत एक गांव का है. यहां प्रेम-प्रसंग में एक नाबालिग घर से फरार हो गई और अपने रिश्तेदारी में चली गई, जिसके बाद गांव के असमाजिक तत्वों ने एक मुस्लिम परिवार पर हमला बोल दिया. घर से एक युवक को निकाल जमकर पिटाई की. 

वहीं, सूचना मिलने पर बैरिया थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने युवक को किसी तरह से मुक्त कराया और थाना ले गई. इसके बाद बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन और एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी गांव पहुंचे. गांव में दो समुदाय में तनाव होने की वजह से यहां पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि जब जांच की गई, तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. नाबालिग लड़की प्रेम-प्रसंग में अपने घर से फरार होकर अपने रिश्तेदारी में चली गई थी. पुलिस ने जब उसे बरामद कर लिया है.

एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने गांव के असमाजिक तत्वों और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस कार्य में बाधा डालने सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. चारों अभियुक्तों का नाम सतीश कुमार, राधेश्याम कुमार, राहुल कुमार और श्रीकांत कुमार है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !