6 दिन में खाते से पार हुए 81 लाख, पटना पुलिस ने संदिग्ध ट्रांजेक्शन गिरोह का किया भंडाफोड़

News Ranchi Mail
0

                                                                      


 बिहार राजधानी पटना में साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पटना साइबर थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने बैंक खाते का इस्तेमाल संदिग्ध लेनदेन के लिए किया था. कार्रवाई साइबर थाना डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया के नेतृत्व में की गई.

जांच के दौरान पुलिस को कंकड़बाग थाना क्षेत्र के एक निवासी के बैंक खाते में महज 6 दिनों के भीतर करीब 81 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली. जब पुलिस ने अकाउंट धारक से इतनी बड़ी राशि के स्रोत और लेनदेन के बारे में पूछताछ की, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.

तकनीकी जांच में यह भी सामने आया कि इस खाते के खिलाफ पहले से ही चार अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं. इससे स्पष्ट हुआ कि इस बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर अपराध की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जा रहा था.

साइबर थाना डीएसपी (DSP) नीतीश चंद्र धारिया ने कहा कि साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पूछताछ में साइबर सिंडिकेट के नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं. पुलिस अब उन मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है, जो लालच देकर या किराये पर बैंक खाते लेकर साइबर ठगी को अंजाम देते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !