पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के ड्राइवर के घर पड़ी डकैती, 6 हथियारबंद अपराधियों ने एक घंटे तक की लूटपाट

News Ranchi Mail
0

                                                                              


 राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र के हसनपुरा इलाके में हथियार के बल पर डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है. बेखौफ अपराधियों ने पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के ड्राइवर सुदेश्वर राय के घर को निशाना बनाया और परिवार को बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक लूटपाट की. जानकारी के अनुसार रविवार (15 मार्च) की रात में करीब 6 की संख्या में अपराधी सुदेश्वर राय के घर पहुंचे. इनमें से चार अपराधी घर के अंदर घुस गए, जबकि दो बाहर पहरा दे रहे थे. 

बदमाशों ने सबसे पहले अपराधियों ने सुदेश्वर राय की बेटी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. बेटी के शोर मचाने पर सुदेश्वर राय और उनकी पत्नी जब कमरे से बाहर आए तो अपराधियों ने उन्हें भी हथियार दिखाकर काबू में कर लिया और बैठक में बैठाकर बंधक बना दिया. इसके बाद अपराधियों ने अलमारी की चाबी मांगी. चाबी नहीं मिलने पर उन्होंने अलमारी तोड़ दी और उसमें रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने तथा करीब 20 हजार रुपये नकद लूट लिए. 

पीड़ित परिवार ने बताया कि अपराधियों के पास दो हथियार थे, जबकि बाकी के पास लोहे की रॉड थी. सभी अपराधियों के चेहरे खुले हुए थे. बताया जा रहा है कि अपराधी करीब एक घंटे तक घर के अलग-अलग कमरों में घुसकर सामान खंगालते रहे. लूटपाट के बाद वे परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए. अपराधियों के जाने के बाद सुदेश्वर राय ने छिपाकर रखे मोबाइल से अपने बेटे और रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी. 

इसके बाद परिजन पहुंचे और बाहर से दरवाजा खोलकर परिवार को बाहर निकाला. सूचना मिलने पर बिहार पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंचीऔर यह कहकर चली गाई की सुबह थाना आकर FIR लिखवा दीजिएगा. सुबह मामले की जानकारी मिलने के बाद बेउर थाना अध्यक्ष अफसर हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !