6 साल के बेटे के सामने पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, जेवर और रुपये लेकर फरार; मातम में बदलीं ईद की खुशियां

News Ranchi Mail
0

                                                                          


पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में ईद के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मोहम्मद सोनू उर्फ सोनू यादव ने अपनी पत्नी जेवा प्रवीण की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी. यह पूरी घटना उनके 6 साल के मासूम बेटे मोहम्मद आर्यन के सामने हुई, जिसने ही परिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस को दिए बयान में बच्चे ने बताया कि उसके पिता ने गुस्से में आकर उसकी मां को शरीर के आठ स्थानों पर चाकू से वार किया और खून से लथपथ हालत में उसे पलंग के नीचे छुपा दिया. 

जेवर और रुपये लेकर फरार
घटना के बाद आरोपी सोनू घर से सोने के जेवर और रुपये लेकर फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही जेवा की मां मुसर्रत परवीन और बड़ी बहन नाज प्रवीण मौके पर पहुंचीं. उन्होंने जेवा को आनन-फानन में एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, ईद से एक दिन पहले से ही पति-पत्नी के बीच बच्चों के कपड़े और ईद की खरीदारी को लेकर विवाद चल रहा था. ईद के दिन देर रात गुस्से में सोनू ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया.

हत्या के बाद जेवा की मां मुसर्रत परवीन ने आलमगंज थाने में दामाद के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि जिसने मेरी बेटी को इतनी बेरहमी से मारा, वह अब मेरा दामाद नहीं. उसे फांसी की सजा मिलनी दी जानी चाहिए. जेवा प्रवीण दो छोटे बच्चों की मां थी. पिता फरार है और मां की मौत हो चुकी है. परिवार दोनों बच्चों को लेकर बेहद चिंतित है. मामले को लेकर आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. साथ ही, उन्होंने कहा कि 6 साल के बच्चे का बयान इस मामले में अहम सबूत है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !