जहानाबाद में बच्चे के पेशाब करने को लेकर विवाद, खूनी संघर्ष में महिला समेत 9 घायल, 2 पटना रेफर

News Ranchi Mail
0

                                                                       


    

जहानाबाद में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस हिंसक झड़प में दोनों ओर से महिला समेत कुल 9 लोग घायल हो गए. घटना कल्पा थाना क्षेत्र के सलेमापुर गांव की है. मारपीट की इस घटना में एक पक्ष महिला समेत 4 लोग घायल हैं. जबकि, ​दूसरे पक्ष से भी महिला समेत 5 लोग घायल हैं, जिनमें दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. ​सभी घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है. शेष 7 घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है. बताया जा रहा है कि ​घटना की शुरुआत एक मामूली बात से हुई. घायल महिला ने बताया कि घर के पास नाली में एक बच्चा लघुशंका (यूरिन) कर रहा था, जिसे लेकर पड़ोसी ने नाराजगी जताते हुए उसकी पिटाई कर दी. जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो दूसरे पक्ष के लोग लोहे के पाइप और लाठी-डंडों से लैस होकर टूट पड़े. ​

वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि बीते रात पड़ोसी युवक शराब ये नशे में गाली गलौज कर रहा था, बावजूद हमलोग चुप रहे. घर के पीछे पड़ोसी का बच्चा अक्सर घर के पास गंदगी फैला देता है. इसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद वे लोग अचानक हमला कर दिया. जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए. जिसमें दो महिला की हालत गंभीर बनी है. इधर ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !