ड्रोन सर्वे को लेकर कैमा गांव में बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक

News Ranchi Mail
0

                                                                            


लातेहार सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में ड्रोन कैमरे से किए जा रहे जमीन सर्वे को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. नाराज ग्रामीणों ने सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, जवान राजेश कुमार समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों को घेरकर घंटों तक बंधक बना लिया. घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को गांव में भेजा गया. मौके पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित करने के लिए लगातार वार्ता का प्रयास किया जा रहा है.

ग्रामीणों की ओर से बहादुर टाना भगत ने बताया कि पुलिस गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनके साथ मारपीट कर रही थी, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को अपने कब्जे में रखा है. वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि ग्रामीणों की कुछ मांगें हैं, जिन्हें लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आपसी संवाद के माध्यम से मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेकर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं. क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले कैमा गांव के आसपास एक निजी कंपनी द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से जमीन का सर्वे किया जा रहा था. सर्वे कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया और सर्वे के दौरान ड्रोन कैमरा छीनकर अपने पास रख लिया. इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस और कंपनी के प्रतिनिधियों ने कई बार ग्रामीणों से ड्रोन कैमरा वापस करने की अपील की, लेकिन ग्रामीणों ने कैमरा लौटाने से इनकार कर दिया.

गुरुवार को पुलिस गांव पहुंची और कुछ चिन्हित युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले जाने का प्रयास किया. इसी दौरान ग्रामीण उग्र हो गए और थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को घेरकर बंधक बना लिया.बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के पास लाठी-डंडे भी मौजूद हैं. पुलिस और ग्रामीणों के बीच समझौता हो जाने के बाद पुलिस की गिनती में पता चला कि एक पुलिसकर्मी राजेश शर्मा पीछे ही छूट गया.

पुलिस को सूचना मिली कि ग्रामीणों ने राजेश शर्मा को बंधक बना लिया है. पुनः पूरा पुलिसकर्मी फिर से राजेश शर्मा को सुरक्षित लाने के लिए जैसे ही गांव में पहुंची उग्र ग्रामीणों ने पत्थर बाजी शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस ने भी लाठी चार्ज की, अपने सुरक्षार्थ हवाई फायरिंग भी किया. जैसे तैसे पुलिस वापस आई और ग्रामीण अपने गांव में चली गई. इस पथराव में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं.वहीं बंधक बने राजेश शर्मा भी भाग कर ग्रामीणों से मुक्त हो गया है. स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !