सोते रहे परिजन, सुबह चादर में लिपटी मिली लापता बेटी की लाश, बगहा में नाबालिग की मौत से दहला गांव

News Ranchi Mail
0

                                                                          


 पश्चिमी चंपारण के बगहा में एक नाबालिग लड़की की हत्या से सनसनी फैल गई है. चिउटाहा थाना क्षेत्र के चरहिया गांव में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा है. घटना की सूचना रविवार को डायल-112 पर ग्रामीणों की तरफ से दी गई. 

रामनगर SDPO रागिनी कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर कॉल कर बताया कि 12 वर्षीय लड़की को मारकर घर पर छोड़ दिया गया है. सूचना डायल-112 मुख्यालय पटना से डीसीसी बगहा को प्राप्त हुई, जिसके बाद चिउटाहा थानाध्यक्ष को तुरंत जानकारी दी गईं. 

SDPO ने बताया कि परिजनों के मुताबिक लड़की शनिवार की शाम करीब 8 बजे से गायब थी. उसके परिजनों को लगा था कि आसपास में कहीं गई होगी. इस बीच परिजन जब सो गए इस दौरान भोर में कोई शव रखकर चला गया. सुबह जब लोग उठकर देखे तो चादर से ढका हुआ शव मिला, जिसके बाद 112 को कॉल किया. SDPO रागिनी कुमारी ने कहा कि घटना में जो भी शामिल होंगे, उसको जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि चिउटाहां के चरहिया में नाबालिग कि संदिग्ध मौत कि सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घर का दरवाजा बंद मिला, जिसे खुलवाया गया. प्रारंभिक जांच में बच्ची मृत अवस्था में पाई गई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए रामनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को बुलाया गया. 

एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है.

मौके पर बगहा के पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल, रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी और चिउटाहा थानाध्यक्ष भी पहुंचे. वरिय अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बता दें कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की ओर से आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही नाबालिग बच्ची के मौत के सही कारणों का खुलासा हों पायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !