पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, छापेमारी के दौरान पथराव, एक आरोपी गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                                                         


 

बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित चिनाकोठी में मंगलवार सुबह नारकोटिक्स टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. टीम मादक पदार्थों की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी, तभी स्लम में छिपे शरारती तत्वों ने अचानक पथराव और रोड़ेबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई.

हंगामे के बीच नारकोटिक्स टीम ने आकाश धाकड़ नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, भीड़ के उग्र होने से टीम कुछ देर के लिए वहां फंस गई. स्थिति बिगड़ती देख बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद टीम सुरक्षित बाहर निकल सकी.

आरोपी की मां सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने उनके बेटे के पास स्मैक का थैला फेंक दिया, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि टीम की ओर से तीन-चार राउंड फायरिंग की गई, जिससे लोग डरकर घरों में छिप गए.

बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान कुछ शरारती तत्व स्मैक और नकदी छीनकर नाले में फेंककर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आकाश धाकड़ का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है.

एएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि नारकोटिक्स टीम पर हमले की घटना गंभीर है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमले में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !