महिला पुलिसकर्मी की कथित आत्महत्या और लापता बच्चों का सुराग नहीं, सवालों के घेरे में सुपौल पुलिस

News Ranchi Mail
0

                                                                             


  

सुपौल बार दिनों बाद भी दो लापता बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका है और अब महिला पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस सवालों के घेरे में है. किशनपुर ब्लॉक परिसर के सभा भवन के बाथरूम में प्रशिक्षु महिला सिपाही का शव फंदे से झूलते हुए मिला. मृतक प्रशिक्षु महिला सिपाही की पहचान आरा जिले के पटखौली गांव की रितु कुमारी के रूप में हुई है. प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लगता है. बताया जा रहा है कि किशनपुर ब्लॉक परिसर के सभा भवन की है. जहां ड्यूटी के दौरान आवासन स्थल में अन्य सहकर्मियों के साथ प्रशिक्षु महिला भी ठहरी हुई थी. ईद को लेकर विधि व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाया गया था.

इसी दौरान देर रात प्रशिक्षु महिला ने बाथरूम में फंदे से झूलकर सुसाइड कर लिया. घटना की जानकारी के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुँच बाथरूम का दरवाजा खोलकर फंदे से झूलते महिला सिपाही को निकालकर आनन फ़ानन में सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है, इधर घटना स्थल पर FSL की टीम पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गया है. सुपौल SP सरथ आर एस सहित SDPO ने घटना स्थल का जायजा लिया. 

दूसरी ओर प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 7 से बीते गुरुवार (19 मार्च) की शाम को दो बच्चे अचानक से लापता हो गए थे. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे भोज खाने गए थे और फिर वापस घर नहीं लौटे. चार दिन बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है. लापता बच्चों की लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन चार दिन बाद भी लापता बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इससे परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजन के लिखित शिकायत पर प्रतापगंज पुलिस भी लापता बच्चों की तलाश में जुटी हुई है. लापता बच्चे रिश्ते में मामा-भांजे बताया जा रहे हैं.

पीड़ित परिवार के कामेश्वर फरकार ने बताया कि उनका छोटा लड़का 15 वर्षीय विनोद कुमार एवं 6 वर्षीय नाती रौनक कुमार बीती 19 मार्च कि रात गांव में आयोजित भोज में शामिल होने गए थे. भोज समाप्त होने के बाद जब सभी लोग हाथ धो रहे थे, उसी दौरान दोनों बच्चे अचानक वहां से गायब हो गए. काफी देर तक बच्चों के वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने भोज स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका. घटना के बाद परिवार वाले गहरे सदमे में है और उन्हें तरह तरह की आशंका सताने लगी है. इस संबंध में प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चे के गायब होने का आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों बच्चों की बरामदगी कर ली जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !