मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को बाइक सवार अपराधियों ने खेत से घर लौट रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. इससे पहले भी एक बार किसान पर हमला हो चुका था. घटना बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक किसान का नाम हरिशंकर सिंह बताया जा रहा है, जो गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर भारत के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही गरहा थाना की पुलिस और एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच में जुटी गई. साथ ही FSL टीम भी घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया. एसपी सिटी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि तत्काल एसडीपीओ विनीता सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर भरत गांव का है. यहां के रहने वाले किसान हरिशंकर सिंह अपने खेत में गेहूं का दाऊनी कर कर लौट रहे थे, तभी बाइक से पहुंचे अपराधियों उनकी गोली मारकर हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गए. गोली लगने के बाद परिजन और स्थानीय लोग इलाज के लिए हरिशंकर सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वहीं, पुलिस ने मौके से दो खोखा को भी बरामद किया है. मृतक हरिशंकर सिंह पर पिछले साल जून महीने में भी गोली चलाई गई थी, लेकिन वह उस समय बच गए थे और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और वर्तमान तीनों आरोपी न्यायालय से जमानत मिलने के बाद बाहर हैं और अब गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई है.
पूरे मामले पर एसपी सिटी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अपराधियों ने दो गोली मारकर हरिशंकर सिंह की हत्या कर दी है. घटना के बाद तत्काल एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और तत्काल छापेमारी करते हुए घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
