बिहार की तरह असम में भी JMM को किया गया इग्नोर, क्या झारखंड में भी पड़ेगा इसका असर?

News Ranchi Mail
0

                                                                              


असम विधानसभा चुनाव ने एक बार फिर से विपक्षी दल की एकजुटता की पोल खोल दी. झारखंड में साथ मिलकर सरकार चलाने वाले जेएमएम और कांग्रेस अब असम में एक-दूसरे के खिलाफ होंगे. हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम ने शुरुआत में कांग्रेस के साथ मिलकर असम चुनाव लड़ने का विचार किया था, लेकिन कांग्रेस की तरफ से सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने से पार्टी नाराज हो गई और अकेले ही असम के चुनावी रण में उतरने का फैसला लिया है.

जेएमएम पार्टी ने असम की 19 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है और उसके लिए अपने कैंडिडेट उतारने भी शुरू कर दिए हैं. जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इसकी पुष्टि की है.जानकारी के मुताबिक, इंडिया ब्लॉक के तहत जेएमएम ने असम की 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की थी. कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने गौरव गोगई से लेकर राहुल गांधी तक संपर्क साधा.

हाल ही में असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगई खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करने पिछले दिनों रांची भी आए थे. उन्होंने जेएमएम को 5 सीटें ऑफर की थीं. वहीं हेमंत सोरेन ने कम से कम 7 सीटें देने की डिमांड की थी. सूत्रों के मुताबिक, गौरव गोगोई ने इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी बातचीत की. कांग्रेस आलाकमान की ओर से जेएमएम को इतनी सीटें देने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद जेएमएम ने भी अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. 

जेएमएम के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब इंडिया ब्लॉक में उसे पूरी तरह से इग्नोर कर दिया गया. इससे पहले जेएमएम ने महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार चुनाव लड़ने का फैसला लिया था. पार्टी ने शुरुआत में महागठबंधन के सामने 12 सीटें और बाद में महज 7 सीटें देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन राजद नेता तेजस्वी यादव सिर्फ 2-3 सीटें ही देना चाहते थें. इस कारण से जेएमएम ने खुद को इस चुनाव से अलग कर लिया था और राजद-कांग्रेस पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था. बिहार के बाद असम में भी उसके साथ ऐसा ही व्यवहार हुआ है. अब देखना यह होगा कि क्या इसका असर झारखंड की सत्ता पर भी देखने को मिलेगा?

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !