एकतरफा प्यार का खूनी अंत; बहन को छेड़ने वाले आशिक को भाई ने उतारा मौत के घाट

News Ranchi Mail
0

                                                                        


 एकतरफा प्यार की सनक और छेड़खानी ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी. प्यार में पागल एक युवक की हरकतों से तंग आकर लड़की के भाई ने अपनी बहन की अस्मत और सुरक्षा की खातिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उस युवक को मौत के घाट उतार दिया. यह मामला तब प्रकाश में आया जब रामनवमी के दिन शिवहर जिले में श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के सरेह से हत्या किए गए शव को बरामद किया गया.

मोतिहारी का रहने वाला था एकतरफा प्रेमी
मृतक की पहचान नंदलाल कुमार भगत के रूप में की गई जो मोतिहारी जिले का रहने वाला था. पुलिस द्वारा जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक पिछले कुछ समय से एक युवती को एकतरफा प्यार में परेशान कर रहा था. युवती द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद, युवक द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.

पुलिस ने किया इस पूरे मामले का खुलासा
युवती के भाई ने इस उत्पीड़न से तंग आकर एक घातक कदम उठाने का निर्णय लिया और अपने एक मित्र के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया. शिवहर पुलिस ने हत्या का खुलासा कर हत्यारे भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही, पुलिस आगे की कार्रवाई में भी जुट गई है,


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !