रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शनिवार (7 मार्च) रात बदमाशों का तांडव देखने को मिला. अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लोधमा रोड कुतियातु चौक के पास स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोलीबारी की इस घटना में होटल के वेटर मनीष गोप की गोली लगने से मौत हो गई. वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए. वारदात के पीछे प्रिंस खान का हाथ होने की आशंका है.
अपराधियों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग की जिसमें होटल के वेटर को गोली लग गई. जानकारी के अनुसार अपराधी रेस्टोरेंट संचालक राजकुमार गोप को मारने के इरादे से पहुंचे थे, लेकिन वेटर मनीष गोप को गोली लग गई. जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में जानकारी सामने आई है कि 25 दिसंबर को रेस्टोरेंट संचालक को गैंगस्टर प्रिंस खान के द्वार व्हाट्सएप के जरिए धमकी दी गई थी, व्हाट्सएप मैसेज के साथ ऑडियो मैसेज के जरिए भी दहमकी दी गई थी. ऐसे में आशंक जताई जा रही है कि इस हत्या कांड के पीछे प्रिंस खान का हाथ हो सकता है.
