परसा बाजार हत्याकांड; एक साल बाद सुलझी अज्ञात शव की गुत्थी, प्रेमिका ने देवर के साथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या

News Ranchi Mail
0

                                                                             


 

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक साल पहले मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने देवर और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी. मृतक महिला को न्यूड वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था. दरअसल, 18 मार्च 2025 को परसा बाजार थाना अंतर्गत पलंग गांव के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था. शव पर धारदार हथियार के कई निशान थे और गला रेतकर हत्या की गई थी. उस समय मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. 

मृतक की प्रेमिका पुष्पा देवी गिरफ्तार
मामले की जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान जहानाबाद के महादेव शाह के रूप में की. पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने मृतक की प्रेमिका पुष्पा देवी, उसके देवर आलोक कुमार और ऑटो चालक सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है. आरोपी आलोक कुमार गांव में निजी मेडिकल क्लिनिक चलाता था. घटना के बाद उसने क्लिनिक बंद कर दिया और पटना आकर महेंद्र इलाके में रहकर दारोगा की तैयारी करने लगा.

न्यूड वीडियो भेजकर कर रहा था ब्लैकमेल
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि मृतक महादेव शाह शादी के बाद भी उसकी भाभी को न्यूड वीडियो और तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल करता था और संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. इससे पूरा परिवार परेशान था. उसने आगे बताया कि 17 और 18 मार्च को महिला ने महादेव शाह को फोन कर बुलाया. इसके बाद आलोक और उसके दोस्त उसे ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां धारदार हथियार से गला रेतकर महादेव क हत्या कर दी. फिलहाल इस घटना में एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !