पश्चिमी चम्पारण जिले के बेतिया में लौरिया थाना अंतर्गत मटियरीया कॉलोनी में एक युवक के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में युवक की पत्नी को ही हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार मृतक अमित कुमार की पत्नी नीलम देवी ने प्रेम-प्रसंग के कारण अपने पति की हत्या की है. पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वारदात से पहले उसने अपने पति को नींद की दवा दी फिर अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर पति की हत्या कर दी.
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि 13 साल पहले नीलम कुमारी और अमित मजूमदार ने प्रेम विवाह किया था. इनके दो बच्चे भी हैं. मृतक अमित मजूमदार के परिजनों ने बताया कि नीलम का एक अन्य प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका उसका पति विरोध कर रहा था. इसी को लेकर कल यानी रविवार (26 अप्रैल) की देर रात को भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था. मृतक के भाई ने बताया कि डेढ़ बजे रात को हमें पता चला कि भाई की मौत हो गई.
उन्होंने कहा कि इसके बाद हम लोगों ने उससे (आरोपी पत्नी) पूछा कि यह सब कैसे हुआ तो उसने कुछ नहीं बताया और जाकर आराम से सो गई. सुबह होने पर उसने बताया कि रात में लड़ाई हुई थी तो हमने गुप्तांग पर लात मार दी थी. मृतक के भाई के मुताबिक, उसके भाई के गले पर भी जख्म के निशान पाए गए हैं. उन्हें देखकर लगता है कि गला दबाकर उसे मारा गया है.
.jpg)