8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, 4 पुजारी गिरफ्तार, 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

News Ranchi Mail
0

                                                                     


  

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मधड़ा में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार (31 मार्च) को मची भगदड़ में 8 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में मंदिर के चार पुजारियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि मंदिर के पुजारी लोगों से पैसा लेकर उन्हें वीआईपी दर्शन करा रहे थे. इसके अलावा दीपनगर थाना में कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 20 नामजद और 20 अज्ञात शामिल हैं.

गिरफ्तार पुजारियों के नाम निरंजन कुमार, अनुज पांडेय, मिथिलेश पंडित और विवेकानंद बताया गया है. आरोप है कि ये लोग पैसा लेकर दर्शन कराने में लगे थे, इसी के चलते भीड़ बढ़ी और ये भयानक हादसा हो गया.

चश्मदीदों के मुताबिक पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इससे मची भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. जिले कई अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है. 

सरकार की ओर से घायलों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये का अनुदान देने का निर्देश दिया गया है.

पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों के परिवार को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !