पानी प्लांट संचालक की शर्मनाक करतूत: मासूम से गलत हरकत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

News Ranchi Mail
0

                                                                   


     

 बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पानी प्लांट संचालक पर 6 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म के प्रयास का आरोप लगा है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित बच्चे के अनुसार, आरोपी उसे बिस्किट का लालच देकर कमरे में ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की.

बच्चे के पिता ने बताया कि आरोपी की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है. वह उनके ससुराल में अकेला रहकर पानी प्लांट चलाता था. पिता का आरोप है कि शिव कुमार ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले जाकर जबरदस्ती का प्रयास किया. जब बच्चे ने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसका गला दबाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और डराया-धमकाया.

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक अन्य बच्चे ने इस पूरी वारदात की जानकारी परिजनों को दी. परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो बच्चा बुरी तरह रो रहा था. ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर आरोपी शिव कुमार को दबोच लिया और तत्काल मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. परिजनों का यह भी दावा है कि आरोपी ने करीब एक साल पहले भी गांव के एक अन्य बच्चे के साथ ऐसी ही घिनौनी हरकत की थी, लेकिन तब वह गांव का दामाद होने के नाते आपसी समझौते से बच गया था.

इस मामले में मोहिउद्दीन नगर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता के लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 76/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है. वहीं, पीड़ित बच्चे को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बच्चे का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !