नालंदा में मौसी ने तालाब में डूबोकर मारा एक साल का बच्चा, मोबाइल गुम होने पर था बहन से विवाद

News Ranchi Mail
0

                                                                                   


 बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत अस्थावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साल के मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. घटना चुल्हारी गांव की है, जहां पारिवारिक रिश्ते को तार-तार करते हुए एक मौसी ने ही अपने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान राजू पासवान के पुत्र अशोक कुमार उर्फ कारू के रूप में की गई है. 

बताया जाता है कि राजू पासवान रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी आरती देवी अपने मायके चुल्हारी गांव में रह रही थीं. मृतक के मामा ने बताया बड़ी बहन सुमंत्री देवी का मोबाइल फोन गुम हो गया था, उसके बाद गांव के ही एक बाबा के पास गई, जो पानी पढ़कर दिया और घर के सभी को पिलाने को कहा था सभी ने पानी पिया मगर आरती देवी पानी नहीं पी थी, जिसको लेकर दोनों बहन के बीच विवाद हुआ था. 

गुरुवार की रात मासूम अचानक लापता हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार के लोग काफी परेशान हो गए. पूरी रात परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका. काफी खोजबीन के बाद तालाब में बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. 

अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बच्चे की मौसी ने ही उसे सोए अवस्था में उठाकर पास के पानी भरे तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया है.

    

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !