बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. विधानसभा सचिवालय में धमकी भरा ईमेल नोटिस किए जाने के बाद सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की टीम विधानसभा परिसर पहुंच गई है. धमकी में कहा गया है कि ठीक 2:15 बजे साइनाइड गैस के साथ RDX से धमाका किया जाएगा. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद विधानसभा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई है और चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है.
धमकी भरे ईमेल को 'पवित्र इस्लामी शुक्रवार एंटी क्राइस्ट' का संदेश बताया गया है. इस धमकी में बांग्लादेश के अबू मामले, तमिलनाडु के साधन कुलम में बायोनिक्स और जय राम मामले का जिक्र किया गया है. साथ ही चेन्नई में पुलिस सुधार लाने को लेकर भी धमकी दी गई है. इस धमकी के मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने विधानसभा के चप्पे की तलाशी ली, तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी बरामद नहीं किया गया है. लेकिन विधानसभा के परिसर के आस-पास हाई अलर्ट है. टीम लगातार जांच में जुटी हुई है.
उधर पटना सिविल कोर्ट और सीवान सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सीवान कोर्ट को मेल से उड़ने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड में आ गया जांच शुरू हो गई है. पूरे कोर्ट कैंपस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. एक बार फिर सीवान सिविल कोर्ट को मेल से उडाने की धमकी मिली, जहां प्रशासनिक महाकामा में हड़कंप मच गया. कोर्ट का काम थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया. यह दूसरी मौका है जब सीवान कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं. बता दें कि य दूसरी बार है जब सीवान कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.
वहीं पटना के सिविल कोर्ट को एक बार फिर से ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया है. कोर्ट में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की गेट पर सख्ती से जांच की जा रही है. वहीं सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट के हर कोने की बारीकी से जांच कर रही हैं. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है.
