मुजफ्फरपुर: राम जानकी मठ के महंत को भगाने पर आक्रोश, दबंगों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे लोग

News Ranchi Mail
0

                                                                         


    

 मुजफ्फरपुर के रोहुआ राम जानकी मठ के महंत को डरा धमकाकर भगाने वाले मामले ने अब तूल पकड़ लिया. दबंगों की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोग सड़क पर उतर पड़े और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. स्थानीय लोगों ने मठ के पास सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. जिसके बाद अंचलाधिकारी और मुशहरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आरोपियो के खिलाफ कारवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद भी देर रात को जाम समाप्त हुआ.

दरअसल, मुसहरी थाना क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर, रोहुआ मठ के महंत को कुछ स्थानीय दबंगों ने डरा धमकाकर भगा दिया है. मठ का सीसीटीवी कैमरे के साथ DVR को खोल कर ले जाने के कारण मंदिर में पूजा-पाठ बंद हो गया है. इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुईं तो शाम होते ही ग्रामीण मठ पर जमा हो गए. प्रदर्शनकारियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. लोग पुलिस की ओर से संतोषजनक कारवाई नहीं होने पर आक्रोशित थे और रोहुआ मठ के निकट पूसा-मुजफ्फरपुर मार्ग को बांस-बल्ली लगा कर जाम कर दिया.

जाम की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना प्रभारी के साथ अंचलाधकारी मौके पर पहुंच कर जब कारवाई का आश्वासन दिया तो लोग मान गए. करीब तीन घंटे के बाद जाम को समाप्त किया. हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि कल तक कारवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. ग्रामीणों का कहना है कि कुछ स्थानीय दबंग मठ के संपत्ति को हड़पना चाहते हैं, इसलिए मठ के महंत को भगाया गया है. मठ के सीसीटीवी कैमरा के साथ डीवीआर को खोल कर ले जाने से मंदिर की पूजा बंद हो गई है. फिलहाल, प्रशासन के मौजूदगी में पूजा पाठ सुरू करा दिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !