नालंदा में शराब विवाद में पीट-पीटकर हत्या, छपरा में चाय की दुकान पर चाकूबाजी में बुजुर्ग की मौत

News Ranchi Mail
0

                                                                           


 नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव मुशहरी पर गांव में रविवार (12 अप्रैल) की देर शाम शराब पीने के विवाद में एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. परिवार वाले हत्या करने का आरोप पड़ोसी पर लगा रहे हैं. मृतक स्व. तुलसी मांझी का 55 वर्षीय पुत्र चंदेश्वर मांझी है. पुत्र गोपाल कुमार का आरोप है कि उसका पिता होटल में रहकर मेहनत मजदूरी करता है. रविवार को होटल बंद होने के कारण गांव आया हुआ था . उसका पड़ोसी वीरेश मांझी शराब बेचता है . शाम को उसके घर पर शराब पीने के लिए गया किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और उसने अपने सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया.

नशे में गाली-गलौज 
जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाता गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था. शाम को आरोपी शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था. मना करने पर दोनों के बीच मारपीट की घटना घटी है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा . आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है घटना के बाद से वह गांव छोड़कर फरार हो गया है .

छपरा में बुजुर्ग पर चाकू से हमला
वहीं, छपरा के मढ़ौरा के मिर्जापुर हनुमान मंदिर के पास देर रात  चाकूबाजी की घटना में बाबू के असोइया निवासी 65 वर्षीय अशर्फी राय की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर बाजार के हनुमान मंदिर के पास एक चाय की दुकान पर किसी बात की चर्चा के दौरान विवाद बढ़ गया. इसके बाद गांव के ही एक सर फिरे व्यक्ति ने अशर्फी राय पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए.

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए मढ़ौरा अनुमण्डल अस्पताल में लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर वीरेश कुमार ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर वीरेश ने बताया कि चाकू हार्ट में लगी थी और अस्पताल में पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद बाबू के असोइया गांव में काफी तनाव व्याप्त है. इधर, घटना की सूचना पाकर मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे डीएसपी नरेश पासवान ने मृतक के परिजनों से जरूरी पूछताछ की और हमलावर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !