मनेर में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत

News Ranchi Mail
0

                                                                     


   

राजधानी पटना से सटे मनेर इलाके में बीती रात (3 अप्रैल, शुक्रवार) अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के आवास को निशाना बनाते हुए हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. साथ ही, तलवार और लाठी-डंडों से भी हमला किया. इस दौरान तीन लोगों के घायल होने की खबर है. इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है और तनाव भी है.

15 राउंड फायरिंग से थर्राया इलाका
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने घर को घेर लिया. इस दौरान हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की, जिससे आसपास का इलाका गोलियों की गूंज से थर्रा उठा. गोलीबारी के बाद हमलावर घर में घुस गए और तलवार, लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस हमले में तीन लोग लहूलुहान हो गए हैं. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत पटना एम्स (AIIMS) और एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

मामले में पुलिस का एक्शन 
घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली खोखे बरामद किए हैं. मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है. शुरुआती जांच में यह हमला आपसी रंजिश या किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा लग रहा है, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !