वाराणसी के रोहनिया में हुआ कांड, यूपी पुलिस ने कैमूर के मोहनिया में मारी दबिश, जानें पूरा मामला

News Ranchi Mail
0

                                                                          


उत्तर प्रदेश के वाराणसी अंतर्गत रोहनिया थाने की पुलिस टीम एक बड़े चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया पहुंची. पुलिस की यह कार्रवाई वाराणसी में हुई एक बड़ी चोरी की घटना से जुड़ी है, जिसमें चोरी किए गए कीमती जेवरों को मोहनिया के एक स्थानीय ज्वेलर के पास बेचे जाने की सूचना मिली है. यूपी के रोहनिया थाने से आए पुलिस अधिकारी अमीर बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोर ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया है कि उसने चोरी का माल मोहनिया स्थित एक आभूषण विक्रेता को बेचा है. 

इसी आधार पर पुलिस टीम साक्ष्यों की तलाश में यहां पहुंची है. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय मोहनिया थाने की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में लगभग 180 ग्राम सोना और 850 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी हुए थे. चोर ने पूछताछ में स्पष्ट किया है कि वह चोरी करने के बाद सीधे मोहनिया आया और यहां के एक स्वर्ण व्यवसायी को सारा सामान बेच दिया

अब तक नहीं मिली सफलता
इस छापेमारी में पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है. पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि अभी तक चोरी के गहनों की रिकवरी नहीं हो पाई है और न ही इस मामले में अब तक किसी स्थानीय व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस टीम ज्वेलर से पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है. स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !