मुजफ्फरपुरः कमरे में मिली मां और दो मासूम बच्चों की लाश, पति ने लगाया पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप

News Ranchi Mail
0

                                                                             


  मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के 3 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मां और उसके दो मासूम बच्चों का शव कमरे में बेड पर पड़े मिलने से हड़कंप मच गया. घटना कांटी थाना क्षेत्र के बक्षिला चौक के सहबाजपुर मठ के नजदीक की है. मृतकों की पहचान संतोष साह की पत्नी रीता देवी और उसकी 2 साल की बेटी वैष्णवी और ढाई महीने के बेटे रूद्र उर्फ कन्हैया के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची. डीएसपी और एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है. 

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों से जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण ही तीनों की हत्या की गई है. गनीमत रही मृतका रीता देवी के दो अन्य बच्चे अपने दादा के साथ सोए हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई. अगर उस कमरे में वह भी होते तो शायद उनकी भी हत्या कर दी गई होती.

मृतका के पति संतोष साह ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करता है और काम करने के लिए रात को घर में नहीं था. सुबह में उसे इस घटना जानकारी मिली. उसकी पत्नी और दो बच्चे की लाश घर में पड़ी हुई थी. उसने आरोप लगाया कि उसके जमीन का विवाद उसके पड़ोसियों से चल रहा है और लगातार इसको लेकर उसे और उसके परिवार को समाप्त करने की धमकी दी जा रही थी. 

परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस दो पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही फॉरेंसिक टीम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की इंतजार कर रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया काठी थाना क्षेत्र के साहबाजपुर मठ स्थित बझिला गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हुई है. जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है और परिजनों के आरोप के आधार पर पड़ोसी के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !