मोतिहारी जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी कन्हैया यादव और सुनील साह ने कोर्ट में किया सरेंडर

News Ranchi Mail
0

                                                                           


 

मोतिहारी जहरीली शराब कांड में अब बड़ी खबर सामने आई है. इस कांड के मास्टरमाइंड कन्हैया यादव और उसके शागिर्द सुनील साह ने मोतिहारी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बताया जा रहा है कि इन दोनों ने ही जहरीली शराब की खेप को मोतिहारी मंगवाया था. बताया जा रहा है कि सुनील साह और कन्हैया यादव का नाम रघुनाथपुर और तुरकौलिया इलाके में हुए जहरीली शराब कांड से जुड़ा है. पुलिस काफी दिनों से उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सुखारी साह और नागा राय को हिरासत में ले लिया था. पुलिस पूछताछ में सुखारी साह ने चौकीदार सुरेश यादव के भाई का नाम बताया था. सुखारी के मुताबिक, सुरेश यादव के भाई ने ही जहरीली शराब लाकर उसे दी थी. जिसे उसने आगे सप्लाई की थी. वहीं इस मामले में मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़े गए मुख्य आरोपी नागा राय ने मैथनॉल मिली स्प्रिट से तैयार की गई जहरीली शराब को स्थानीय गांवों में पैसे के लालच में फैलाया, जिससे लोगों की मौतें और आंखों की रोशनी जाने जैसी घटनाएं हुईं.

उधर प्रशासन ने इस मामले में एक्शन लेते हुए तुरकौलिया थानेदार उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया है, जबकि परसौना के चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में सामने आया है कि भरत राय, नागा राय का करीबी रिश्तेदार था. उसके नेटवर्क को छानबीन से बचाने में भरत राय मदद कर रहा था. बता दें कि इस इस कांड में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी अलग-अलग अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. 

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !