लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस ने कुख्यात टीटू धमाका गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अनमोल और छोटू बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार दोनों आरोपी बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर का रहने वाले हैं. आरोप है कि धमाका गैंग को इन सदस्यों ने 24 अप्रैल को पहाड़पुर गांव के रहने वाले नवीन सिंह से 5 लाख की रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की थी.
पीड़ित ने बड़हिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले पुलिस ने टिटू धमाका गिरोह से संबंध रखने वाले जमीन कारोबारी सुधीर कुमार साव को कबैया थाना क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित घर पर छापेमारी करके गिरफ्तार किया था. आरोपी के पास से 01 देशी पिस्टल, एक हैंड ग्रेनेड तथा 05 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे. इसके बाद एसडीपीओ शिवम के नेतृत्व एसआईटी का गठन किया गया था.
एसआईटी ने बड़हिया थाना क्षेत्र के कृष्ण चौक से गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ शिवम ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि कि बीते 24 अप्रैल को पहाड़पुर निवासी दुकानदार नवीन सिंह की दुकान पर टीटू धमाका अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था. अपराधियों ने दुकानदार से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की.
एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों ने विरोध करने पर नवीन सिंह व उनके बेटे के साथ मारपीट करके उन्हें जख्मी कर दिया था. जाते-जाते अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की थी. इस संबंध में बड़हिया थाना में कांड संख्या 100/26 दर्ज किया गया था. आरोपियों को पकड़ने के लिएएक विशेष टीम का गठन किया था.
.jpg)