पटना में शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला, 2 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

News Ranchi Mail
0

                                                                         


  

राजधानी पटना में एक बार फिर से पुलिस पर हमला होने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना पुलिस को रानीसराय गांव के पासवान टोला में शराब बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस टीम ने एक होटल में छापा मारा और कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद शराब माफियाओं ने मद्यनिषेध की टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बख्तियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. हमले में दो पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. 

मौके पर बाढ़ एसडीपीओ-2 आशीष श्रीवास्तव, बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा पहुंचकर मद्यनिषेध टीम पर हमला करने वालों की पहचान में जुटे हैं. मद्यनिषेध इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिलने पर टीम दलबल के साथ रानीसराय स्थित एक होटल में छापेमारी करने पहुंची थी. होटल में शराब की बिक्री किए जाने की जानकारी मिली थी. इसके बाद मद्यनिषेध की टीम वहां पहुंची और होटल की जांच की. इसी दौरान कुछ लोग भड़क गए और मौके पर मौजूद पदाधिकारी से बहस करने लगे. 

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया. पथराव में एक ड्राइवर कन्हैया कुमार और एक सिपाही उदित राज घायल हो गए. स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई और घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बख्तियारपुर थाना की पुलिस ने मौके से दो व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है. वहीं होटल संचालक के परिवार में मद्यनिषेध पर मनमानी तरीके से दुकान में घुसने और मारपीट कर दुकान तोड़ देने का आरोप लगाया है.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !