बकरीद मनाने ससुराल जा रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, बाप-बेटी की मौके पर मौत, पत्नी की हालत नाजुक

News Ranchi Mail
0

                                                                         


 

समस्तीपुर के हलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 322 पर स्थित चकलालशाही चौक पर गुरुवार (28 मई, 2026) शाम एक भीषण सड़क हो गया, जिसमें एक ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस घटना में एक के घायल होने की खबर है. घायल की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. मृतक की पहचान वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के चांदसराय के मेहंदी हसन के 46 वर्षीय पुत्र मो0 खुर्शीद और मोहम्मद चांद की 7 वर्ष की पुत्री चांदनी के रूप में हुई है.

घायल महिला मोहम्मद खुर्शीद की पत्नी रवीना खातून है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, ये तीनों लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बकरीद का पर्व मनाने के लिए अपने ससुराल दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसरिया गांव जा रहे थे. इस दौरान, चकलाल शाही दुर्गा मंदिर के पास एक ट्रक ने पीछे से उनके वाहन में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और तीनों लोग ट्रक के पहियों के नीचे कुचले गए. उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद, ड्राइवर वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया.

इस घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्ज़े में लिया और जांच शुरू कर दी है. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चकलाल शाही चौक के पास समस्तीपुर-हाजीपुर सड़क को जाम कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. FIR दर्ज की जाएगी और दुर्घटना में शामिल ट्रक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !