मुजफ्फरपुरः गुरुजी तो ठरकी निकले! होम ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर पर नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार करने का आरोप

News Ranchi Mail
0

                                                                            


मुजफ्फरपुर में एक बार फिर एक शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को तार तार करने का मामला सामने आया है, जहां एक होम ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर अपने ही 10 वर्षीय छात्रा से गलत हरकत करने का आरोप लगा है. अब पुलिस मामला सामने आते ही जांच शुरू कर दी है और छात्रा का बयान दर्ज करके आगे कारवाई शुरू की जा रही है. दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. 

आरोप है कि होम ट्यूशन पढ़ाने वाले एक टीचर पर चौथी क्लास की 10 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गलत हरकत की है. इस घटना को लेकर पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मनियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन प्राप्त होते ही मनियारी थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि शिवम कुमार नामक युवक उनकी बेटी को घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था.

परिवार को उस वक्त घटना की जानकारी हुई, जब बच्ची के भाई ने बताया कि शिक्षक उसकी बहन के साथ लगातार गलत हरकत करता है और किसी को बताने पर डराता-धमकाता है. बेटे की बातें सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ.

वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में आया है. पीड़ित परिवार की ओर से मनियारी थाने में आवेदन दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. एसएसपी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से किसी तरह की ढ़िलाई नहीं बरती जाएगी और इस में लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !