पटना, गया, गोपालगंज, छपरा और पूर्णिया... बिहार में अपराध की 6 बड़ी खबरें, जिनसे दहल उठा पूरा प्रदेश

News Ranchi Mail
0

                                                                           


गयाजी से जहां परैया थाना के एक प्राइवेट ड्राइवर के द्वारा शहर के कोतवाली थाना के सरकारी सिपाही ड्राइवर को गोली मारकर घायल कर दिया है, जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति कोतवाली थाना में कार्यरत एक महिला सिपाही क्लर्क के पद पर है, जिसके साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. घटना गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोयरी बारी के पास की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पपरैया थाना में कार्यरत प्राइवेट चालक गौतम कुमार ने कोतवाली थाना के सिपाही चालक नीरज कुमार को कंधे पर गोली मार दी. घायल पुलिसवाले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही महिला सिपाही से भी पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि किस कारण से गोली मारी गई है.

गोपालगंज में गूंगे-बहरे युवक को मारी गोली

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ गांव में बदमाशों ने गूंगे-बहरे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. परिजनों ने पीड़ित को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है. घटना बीती की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, घायल युवक संतोष कुमार अपने घर के बाहर सोया था, तभी कुछ बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. पीड़ित के बड़े भाई रामकिशोर यादव ने बताया कि पट्टीदार के साथ जमीनी विवाद है और सिविल का मुकदमा चल रहा है. उन्होंने कहा कि उन लोगों को बार-बार जान मारने की धमकी मिल रही थी. रामकिशोर यादव ने गांव के ही मदन यादव, हरिनंद यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

छपरा में APP का संदिग्ध हालत में शव मिला

छपरा में वरीय अधिवक्ता सह एपीपी का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी मच गई. मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना के शिव बाजार मोहल्ला निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि मृतक दो दिनों से लापता था. 2 मई की सुबह घर से केवल गंजी और गमछा में निकले थे. इसके बाद वे वापस नहीं लौटे. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद सारण पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी. आज (रविवार, 3 मई) की अहले सुबह उनका शव बरामद होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रारंभिक तौर पर इस मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

पटनाः पूर्व मंत्री के आवास के पास मिला नाबालिग लड़की का शव

राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के ललित भवन से सटे लिंक पथ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व मंत्री जमा खान के सरकारी आवास के चार दिवारी से सेट एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ. मृतका की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. मृतका की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. 

पूर्णियाः पुलिस की कस्टडी से भागने का प्रयास

पूर्णिया GMCH में मेडिकल जांच के लिए पहुंचा युवक पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया, लेकिन पुलिस की तत्परता के आगे उसकी सारी चालाकी धरी रह गई. शातिर अपने मंसूबों में कामयाब होता, इससे पहले ही वो पकड़ा गया. कुछ ही मिनटों बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा. घटना की जानकारी देते हुए जलालगढ़ थाना से आए पुलिसकर्मियों ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया था. कोर्ट में पेशी से पहले सभी आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए पुलिस टीम तीनों को लेकर पूर्णिया जीएमसीएच पहुंची थी. इमरजेंसी वार्ड में कागजी प्रक्रिया चल ही रही थी. इसी दौरान एक आरोपी अचानक हथकड़ी समेत भाग निकला, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत अलर्ट हो गए. करीब 4 से 5 मिनट बाद पुलिस ने आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया. हथकड़ी लगे होने के कारण उसकी रफ्तार भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और आखिरकार जवानों ने उसे दबोच लिया. वहीं घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस की मुस्तैदी ने बड़ी चूक को होने से बचा लिया.

बेगूसराय में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद बच्ची लहूलुहान और रोती-बिलखती हुई अपने घर पहुंची.बच्ची की हालत देखकर उसकी मां और अन्य परिजन सहम गए. तत्काल बच्ची को स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया गया और घटना की सूचना 112 बछवाड़ा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही 112 बछवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले गई. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया. डरी-सहमी बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह खेल रही थी, तभी गांव का एक लड़का उसे जबरन खेत में खींच ले गया. इसके बाद उसे दर्द होने लगा. पीड़ित मां के अनुसार, आरोपी लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष है. घटना की सूचना पर डीएसपी कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात करते हुए आरोपी बालक को अपने साथ ले गए और घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील है. एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य को एकत्रित करने में जुटी हुई है. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !