लखीसराय पुलिस ने किया राजकुमार हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

News Ranchi Mail
0

                                                                             


बिहार के लखीसराय में बीते पांच मई को कबैया थाना क्षेत्र में हुए राजकुमार हत्याकांड का पुलिस ने SIT जांच के बाद खुलासा कर दिया है. इस मामले में शामिल दो आरोपियों नीतीश कुमार और सौरभ कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नामजद आरोपी संजय यादव ने पुलिस दबिश से घबराकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

SDPO शिवम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कबैया थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत SIT का गठन किया गया और जांच शुरू की गई. तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीतीश और सौरभ को गिरफ्तार किया.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए. उन्होंने बताया कि संजय यादव को शक था कि मृतक राजकुमार ने उसके पानी के मोटर की चोरी की है. इसी शक और रंजिश के चलते संजय यादव ने अपने दोनों बेटों और अन्य साथियों के साथ मिलकर राजकुमार को मटन पार्टी के बहाने अपने बथान पर बुलाया. वहीं पर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई.

हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया था ताकि मामला हादसा प्रतीत हो. फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क को जल्द ही उजागर कर लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !