पटना में सुबह-सुबह गरजीं पुलिस की बंदूकें! कैश वैन लूटकांड में शामिल अजय पासवान का एनकाउंटर, एक अन्य भी धराया

News Ranchi Mail
0

                                                                         


बिहार पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है. इसी कड़ी में पटना पुलिस ने आज (बुधवार, 27 मई) सुबह-सुबह कैश वैन लूटकांड में शामिल अपराधी अजय पासवान उर्फ बादल को मुठभेड़ के दौरान धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश अजय पासवान अपने एक साथी के साथ मसौढी थाना क्षेत्र में छिपा है. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और फरार होने की कोशिश करने लगे.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश अजय पासवान के पैर में गोली लगी है, जिसे प्राथमिक चिकित्सा के पास पटना भेजा गया है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है. यह मुठभेड़ मसौढ़ी के चरमा रोड पर हुई.

अजय पासवान पर आरोप है कि वह 13 मई को गोपालपुर में 27 लाख की कैश वैन लूटकांड में शामिल था. गिरफ्तार अपराधी अजय पासवान और अजय यादव से पुलिस की पूछताछ जारी है. दोनों के पास से एक पिस्टल, देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुए हैं. दोनों कई लूट कांड, हत्या जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित थे.

इससे पहले खगड़िया पुलिस ने कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दीन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था. पुलिस से मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी थी. उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए खगड़िया के सदर अस्पताल में भेजा गया था.

अपराधी मोहम्मद बुद्दीन पर 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था. खगड़िया पुलिस की और से उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !