प्रेमी ने शादी से इनकार पर घर में घुसकर प्रेमिका को गोली मारी, अस्पताल में हुई मौत

News Ranchi Mail
0

                                               


सिमडेगा : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित नवाटोली गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर। शनिवार, 16 मई 2026 को तड़के सुबह मोहम्मद हुसैन की 22 वर्षीय बेटी जेबा परवीन को उसके सिर में बेहद करीब से गो*ली मार दी गई।गो**ली लगने के बाद परिजन तुरंत जेबा परवीन को स्थानीय अस्पताल ले गए। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत रांची के रिम्स (RIMS) अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जेबा की मां स्थानीय स्तर पर एक स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से जुड़ी हुई हैं और राशन दुकान संचालित करती हैं।कोलेबिरा के प्रभारी अधिकारी हर्ष कुमार ने बताया, "किसी बात पर हुए झगड़े के बाद पीड़िता को उसके प्रेमी ने कथित तौर पर सिर में गोली मार दी। महिला को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रांची के आरआईएमएस अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।"पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. युवती पक्ष ने युवक को समझाया था कि जेबा की शादी तय हो चुकी है, इसलिए वह उससे दूरी बनाए रखे. इसके कुछ समय बाद ही गोलीबारी की यह घटना सामने आई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !